राजनीति

यूपी चुनाव: जौनपुर में प्रियंका पर छतों से बरसाए गए फूल, लोग बोले- इतनी भीड़ किसी के रोड शो में नहीं देखी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद जौनपुर में रोड शो किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के चुनावी समर के आखिरी दौर के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। यूपी के चुनावी चक्रव्यूह के सातवें द्वार को फतह करने के लिए सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतर आए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद जौनपुर में रोड शो किया। गाजीपुर की जखनिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने यूपी की वर्तमान बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा वाले "राष्ट्रवाद" की बात करते हैं। लेकिन जनता को कमजोर बनाकर कैसा राष्ट्रवाद। ये नौजवानों को रोजगार नहीं देते। गरीबों को गरीब रखते हैं। भाजपा वाले राष्ट्रवादी नहीं हैं।

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने जनता से उत्तर प्रदेश की राजनीति बदल डालने की अपील की। भावुकता भरे लहजे में प्रियंका गांधी ने कहा, मैं उत्तर प्रदेश में नई राजनीति, जनता के लिए काम करने वाली राजनीति के लिए लड़ती रहूंगी। मैंने निर्णय ले लिया है। अब आप भी निर्णय लीजिए और उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदल डालिए।

Published: undefined

इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका जौनपुर पहुंची। यहां उन्होंने एक सफल रोड शो किया। रोड शो में इतनी भीड़ थी कि लोगों को ये तक कहते सुना गया कि उन्होंने इतनी भीड़ किसी के रोड शो में नहीं देखी। सड़क के दोनों तरफ लोगों का हुजूम दिख रहा था। वहीं हजारों लोग अपने छत से खड़े होकर प्रियंका गांधी का स्वागत करते दिखे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ