राजनीति

BJP के ग्वालियर जिलाध्यक्ष का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल, अरुण यादव बोले- ये है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा

भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर इकाई के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक पार्टी के वीडियो को जारी करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने हमला बोला है। साथ ही कहा है,यह है बीजेपी का असली चाल, चरित्र और चेहरा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर इकाई के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक पार्टी के वीडियो को जारी करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने हमला बोला है। साथ ही कहा है,यह है बीजेपी का असली चाल, चरित्र और चेहरा।

बीजेपी की ग्वालियर इकाई के जिलाध्यक्ष माखीजानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माखीजानी कुछ लोगों के साथ भोज कर रहे हैं, इसमें कथित तौर पर शराब के गिलास भी नजर आ रहे हैं।

कंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है, यह है बीजेपी का असली चाल, चरित्र और चेहरा। ग्वालियर बीजेपी जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वायरल वीडियो, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, उमा भारती जी, जवाब दीजिये, शराबी जिला (ग्वालियर) अध्यक्ष से बीजेपी का क्या है नाता, घर को ही बना डाला आहत।

इस वीडियो और कांग्रेस के आरोप को लेकर माखीजानी का कहना है कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह कुछ लोगों की बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। वे तो सूप पी रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!