शिक्षा

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की परीक्षा के लिए अब आधार होगा अनिवार्य

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान ने आगे की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का फैसला लिया है।

फोटो: Google
फोटो: Google 

बैंक खातों, भविष्य निधि, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आयकर रिटर्न, सिम कार्ड आदि के बाद अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की परीक्षाओं में भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।

यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है कि किसी छात्र के बदले में कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा में न बैठ पाए। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान ने आगे की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का फैसला लिया है।

फोटो: Google

उन्होंने कहा कि बीते मार्च में परीक्षा के दौरान जांच टीम ने ऐसे कई फर्जी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया जो दूसरे छात्र की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर स्कैनर मशीनें भी लगाई जाएंगी और जिन छात्रों के अंगूठे के निशान मौजूद डेटा से मिलेंगे, उन्हीं छात्रों को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन स्कूलों में सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है, वहां पर स्कूल केन्द्र नहीं बनाया जाएगा और अगर संभव हुआ तो परीक्षाओं की वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जाएगी।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान का गठन 1989 में हुआ था। संस्थान कई व्यवसायिक,जीवन समृद्धि और समुदाय आधारित पाठ्यक्रम के अलावा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शैक्षिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराता है। इसके साथ-साथ बेसिक एजुकेशन प्रोगाम के तहत संस्थान में प्राथमिक स्तर के पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जाते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Aug 2017, 8:07 PM IST

  • जनता पर आर्थिक बोझ': मोदी सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल, गन्ने का रस लेकर प्रदर्शन

  • ,
  • खेल: एमबाप्पे और मेस्सी ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में सबसे आगे और मिस्र की फुटबॉल टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गन्ने का रस, नोट और गडकरी के मास्क, इथेनॉल-मिश्रित तेल के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता हत्याकांड पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'हाथरस से लेकर उन्नाव तक वही पैटर्न, दोषियों को बचा रही है सरकार'

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेषः भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर, विरह वेदना की गाथा 'बिदेसिया' 109 साल बाद भी अमर