सोशल वायरल

शिवराज का तांडव, गुस्से में जड़ा सिक्यूरिटी गार्ड को थप्पड़, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिवराज सिंह एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह शख्स सिक्यूरिटी गार्ड है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सीएम शिवराज सिंह वीडियो में सिक्यूरिटी गार्ड को थप्पड़ मारते 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक सिक्यूरिटी गार्ड को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह वीडियो धार जिले का है। 14 जनवरी को सीएम शिवराज सिंह नगर पालिका चुनाव में प्रचार के लिए सरदारपुरा गए हुए थे। यहां रोड शो के दौरान अचानक सीएम शिवराज सिंह को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एक सिक्यूरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना के बाद चारों तरफ शिवराज सिंह चौहान की निंदा हो रही है। विपक्ष सीएम शिवराज सिंह पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने सीएम शिवराज सिंह पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। केके मिश्रा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सिक्यूरिटी गार्ड पर हाथ उठाना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में सब बराबर हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। केके मिश्रा ने प्रदेश के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला से मांग की कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Jan 2018, 6:03 PM IST

  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया