सोशल वायरल

वाराणसी के सांसद मोदी लापता, शहर में लोगों ने लगाए पोस्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों ने उनके लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। इन खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल पोस्टरों को हटा दिया। 

 फोटो: Twitter
फोटो: Twitter 

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। मोदी वाराणसी से सांसद हैं। माना जा रहा है कि अपने संसदीय क्षेत्र में उनके नहीं आने से नाराज कुछ लोगों ने ये पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर पर एक लोकप्रिय गाने की लाइन भी लिखी है, ‘जाने वह कौन सा देश जहां तुम चले गए।‘ इस पोस्टर के नीचे निवेदक के तौर पर लिखा गया है - लाचार, बेबस और हताश काशीवासी। पीएम से संबंधित इन पोस्टरों की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया। फौरन हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने इन पोस्टरों को सभी जगहों से हटाने के आदेश दे दिए, जिसके बाद वाराणसी पुलिस ने शहर से सभी पोस्टरों को हटा दिया।

Published: 20 Aug 2017, 8:41 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Aug 2017, 8:41 PM IST

  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार