
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संचालन संस्था फीफा ने भारत में होने वाले एआईएफएफ, अंडर-17 महिला विश्व कप पर से प्रतिबंध हटा लिया है। यह भारतीय फुटबॉल खेमे के लिए एक अच्छी खबर है। इससे पहले फीफा ने तीसरे पक्ष की ओर से गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित कर दिया था और उससे अक्टूबर में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के मेजबानी अधिकार छीन लिए थे।
Published: undefined
फीफा की ओर से एक बयान में कहा गया था कि निलंबन तभी हटेगा, जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापस लिया जाएगा और एआईएफएफ प्रशासन को महासंघ के रोजमर्रा के काम का पूरा नियंत्रण दिया जाएगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined