खेल

Asian Games 2023: 29 साल बाद भारत ने नौकायन में जीता मेडल, अर्जुन और सुनील ने जीता ब्रॉन्ज

भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने 2023 एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की केनोए (नौकायन) 1000 मीटर युगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

2023 एशियन गेम्स का आज 10वां दिन है। भारत की झोली में अब तक कुल 61 मेडल आ चुके हैं। 10वें दिन का पहला मेडल नौकायन में आया। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह की जोड़ी ने नौकायन में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने 2023 एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की केनोए (नौकायन) 1000 मीटर युगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने 3 : 53 . 329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। एशियन गेम्स के इतिहास में नौकायन में 29 साल बाद भारत ने पदक जीता है।

एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है। भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने इस इवेंट में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता, जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक (सिल्वर मेडल) मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट