खेल

एशिया कप हॉकी: अपनी टीम को भारत नहीं भेजना चाहता है पाकिस्तान, FIH को लिखा पत्र

पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा था कि टीम भारत नहीं जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने खेल की वैश्विक नियामक संस्था एफआईएच को सूचित किया है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण उसके लिए अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजना मुश्किल होगा।

पीएचएफ के प्रमुख तारिक बुगती ने कहा कि उन्होंने एफआईएच और एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) को पत्र लिखकर टीम को भारत भेजने को लेकर अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें सूचित किया है कि मौजूदा परिदृश्य में हमारी टीम को भारत में खेलते समय सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ सकता है। हमने उन्हें बता दिया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत जाने के इच्छुक नहीं हैं।’’

एशिया कप विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।

पीएचएफ प्रमुख ने कहा कि अब इस प्रतियोगिता और पाकिस्तान के मैचों के बारे में निर्णय लेने की जिम्मेदारी एफआईएच और एएचएफ पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे पूछा है कि हमें बताएं कि क्या गारंटी है कि हमारे खिलाड़ी भारत में सुरक्षित रहेंगे और टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।’’

पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा था कि टीम भारत नहीं जाएगी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वेंस बोले- होर्मुज में सुरक्षित रास्ता बनाने पर काम जारी, ईरान ने स्ट्रेट खोलने के लिए रखीं शर्तें

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल और केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः युवाओं ने इतना झुका दिया कि शर्म से चेहरा लाल है, संसद में दिखाने लायक नहीं रहा

  • ,
  • गाजा में इजरायल के नरसंहार को भारत का खुला समर्थन, पीएम मोदी ने फादरलैंड को जमकर भेजी सैन्य मदद

  • ,
  • भारी पुलिस बल के बीच अतीक के बेटे अबान का अंतिम संस्कार, पैरोल पर आए भाईयों ने जनाजे को दिया कंधा, उमड़ी भीड़