खेल

Tokyo Paralympics: गोल्ड से बस एक कदम दूर कृष्णा नागर, बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर 5 को मात देकर फाइनल में पहुंचे

शनिवार सुबह प्रमोद भगत और सुहास वाईएल ने देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का किया वहीं इसके बाद कृष्णा नागर ने फाइनल में पहुंचकर इस संख्या को तीन कर दिया। कृष्णा अब गोल्ड से एक कदम दूर हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में बैडमिंटन खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन जारी है। बैडमिंटन में एक के बाद एक मेडल पक्के होते जा रहे हैं। शनिवार सुबह प्रमोद भगत और सुहास वाईएल ने देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का किया वहीं इसके बाद कृष्णा नागर ने फाइनल में पहुंचकर इस संख्या को तीन कर दिया। कृष्णा अब गोल्ड से एक कदम दूर हैं।

कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स क्लास SH6 कैटेगरी के सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टन कूंब्स को हराकर देश के लिए कम से कम से सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। 22 साल के इस खिलाड़ी को अपनी कैटेगरी में दूसरी सीड दी गई थी। सेमीफाइनल में उनके सामने वर्ल्ड नंबर पांच की चुनौती थी। उन्होंने अपने क्रोस कोर्ट खेल के साथ ब्रिटेन के खिलाड़ी को काफी परेशान किया।उन्होंने पहला गेम 21-10, और दूसरा गेम 21-11 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।कृष्णा के शॉट्स की वैरिएशन का विरोधी के पास कोई जवाब नहीं था।इस आसान जीत के साथ देश के लिए बैडमिंटन में तीसरा मेडल पक्का किया।फाइनल में अब उनका सामना हांगकांग के चु मान केइ से होगा।

कृष्णा से पहले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और एशियाई चैंपियन 33 वर्ष के भगत ने एसएल3 क्लास के सेमीफाइनल जापान के दाइसुके फुजीहारा को 36 मिनट में 21-11, 21-16 से हराया। वह बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने। एसएल4 क्लास में नोएडा के जिलाधिकारी सुहास ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21- 9, 21 -15 से हराया।अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस के लुकास माजूर से होगा।

इसे भी पढ़ें- टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रचने से एक कदम दूर नोएडा के DM सुहास, बैडमिंटन में पक्का किया मेडल

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती