
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड Board of Control for Cricket in India 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का सम्मान करेगा। यह वार्षिक समारोह अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु वर्ग क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और खेल में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करता है।
Published: undefined
इस वर्ष रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित कर्नल सी.के. नायडू आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को देश में महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके अहम योगदान के लिए बीसीसीआई आजीवन उपलब्धि सम्मान दिया जाएगा।
रोजर बिन्नी को 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में निभाई गई उनकी अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उस प्रतियोगिता में वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। संन्यास के बाद उन्होंने प्रशिक्षक, चयनकर्ता और बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी भारतीय क्रिकेट की सेवा की।
वहीं राहुल द्रविड़ को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर जिसमें उन्होंने 24 हजार से अधिक रन बनाए और प्रशिक्षक के रूप में भारत को 2024 टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में निभाई गई भूमिका के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
Published: undefined
मौजूदा टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सत्र के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि स्मृति मंधाना रिकॉर्ड पाँचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्राप्त करेंगी।
इसके अलावा भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को भी सम्मानित किया जाएगा। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट संघ को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
Published: undefined
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के खिताब जीतने वाली पांच भारतीय टीमों का सम्मान होगा। इनमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026, महिला विमेंस क्रिकेट विश्व कप 2025, और पुरुष और महिला अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीमें शामिल हैं।
Published: undefined
पॉली उमरीगर अवॉर्ड 2024-25: श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)- शुभमन गिल
2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर-स्मृति मंधाना
वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट- 2024-25 - महिला - दीप्ति शर्मा
वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला- 2024-25 - स्मृति मंधाना
2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू- महिला - एन श्री चरणी
2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू- पुरुष - हर्षित राणा
2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन-मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
2023-24 में घरेलू क्रिकेट में श्रेष्ठ अंपायर- उल्हास गांधे
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले - एलीट ग्रुप - हर्ष दुबे (विदर्भ)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - सुचित जे (नागालैंड)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - यश राठौड़ (विदर्भ)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - स्नेहल कौथंकर (गोवा)
घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024-25 - आयुष म्हात्रे (मुंबई)
रणजी ट्रॉफी में श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024-25 - हर्ष दुबे (विदर्भ)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक) - इरा जाधव (मुंबई)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक) (सीनियर महिला वनडे) - शेफाली वर्मा (हरियाणा)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - किशन सरकार (त्रिपुरा)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - प्रीतम राज (बिहार)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - हेमचूडेसन जे (तमिलनाडु)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - अर्काजीत रॉय (त्रिपुरा)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप - नित्या जे पांड्या (बड़ौदा)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप - राघवन राममूर्ति (पांडिचेरी)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 - एलीट ग्रुप - विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 - प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - दीपज्योति सैकिया (असम)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 - एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - मैकनील एच. एन. (कर्नाटक)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 - प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - आर जशवंत श्रीराम (पांडिचेरी)
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined