खेल

IPL को लेकर बड़ी खबर, बाकी मैचों का UAE में होगा आयोजन, सितंबर-अक्टूबर में होंगे आयोजित

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "बीसीसीआई ने भारत में मानसून के मौसम को देखते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के बाकी मैचों को इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीनों में संयुक्त अरब अमीरात में पूरा करने की शनिवार को घोषणा की।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सितंबर-अक्टूबर में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, " भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने भारत में मानसून के मौसम को देखते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के बाकी मैचों को इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीनों में संयुक्त अरब अमीरात में पूरा करने की शनिवार को घोषणा की।"

Published: undefined

बोर्ड ने आगे कहा, " यह फैसला शनिवार को आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आईपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।" बीसीसीआई साथ ही अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी20 वल्र्ड कप को लेकर बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भी बात करेगा।

बयान में आगे कहा है, " बीसीसीआई की एसजीएम ने पदाधिकारियों को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की मेजबानी पर उचित फैसला लेने के लिए आईसीसी से समय बढ़ाने का अनुरोध किया है।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी