
विश्व कप में लगातार तीसरी बार अंतिम-16 में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद जर्मनी के मुख्य कोच जूलियन नागेल्समैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जर्मनी के फुटबॉल महासंघ ने विश्व कप के अंतिम 32 मैच के शूटआउट में पराग्वे से चौंकाने वाली हार झेलने के चार दिन बाद शुक्रवार को उनके इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की।
इस बीच लीवरपूल के पूर्व मैनेजर जुर्गन क्लॉप के जर्मनी के नए मुख्य कोच बनने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
नागेल्समैन ने शुरुआत में संकेत दिए थे कि वह अपने मौजूदा अनुबंध की शेष दो वर्ष की अवधि तक टीम के साथ बने रहेंगे। बताया जाता है कि विश्व कप के दौरान वह सबसे अधिक वेतन पाने वाले कोच में शामिल थे।
टूर्नामेंट के दौरान उनकी रणनीति और टीम चयन को लेकर लगातार आलोचना होती रही जिसके बाद उन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता गया।
Published: undefined
मैक्सिको सिटी की ऊंचाई से लेकर डिएगो माराडोना के कुख्यात ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल की यादों तक इंग्लैंड के लिए रविवार को विश्व कप के सह-मेजबान मैक्सिको के खिलाफ होने वाला मैच किसी भी तरह से आसान नहीं होगा जहां उसे विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
अंतिम 16 का यह मैच एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा जहां मैक्सिको का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यह स्टेडियम 1986 में खेले गए विश्व कप क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना के दो यादगार गोल का गवाह रहा है। इनमें से एक बार गेंद माराडोना के हाथ को स्पर्श करके गई थी लेकिन रेफरी इसका अंदाजा नहीं लगा पाए थे। माराडोना ने बाद में इसे ‘हैंड आफ गॉड’ की संज्ञा दी थी।
यह स्थान समुद्र तल से 7,300 फीट (2,200 मीटर) से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और इंग्लैंड की टीम के लिए यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना आसान नहीं होगा।
विश्व कप में इस स्टेडियम के रिकॉर्ड मैक्सिको के पक्ष में रहे हैं। उसने यहां विश्व कप में अभी तक जो 10 मैच खेले हैं उनमें वह अजेय रहा है। इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल के लिए हालांकि यहां की ऊंचाई चिंता का विषय है।
ट्यूशेल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऊंचाई से सामंजस्य बिठाना आसान नहीं होगा। यह मैक्सिको के लिए बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। इस तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए काफी समय की जरूरत पड़ती है।’’
Published: undefined
अर्जेंटीना के पास विश्व कप खिताब हैं, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी है, फुटबॉल का समृद्ध इतिहास है और सितारों से भरी टीम भी ।
लेकिन केप वर्दे के पास इनमें से कुछ नहीं है ।
विश्व कप में अंतिम 32 के इस बेमेल मुकाबले में हार्ड रॉक स्टेडियम पर गत चैम्पियन अर्जेंटीना एक ऐसी टीम से भिड़ेगी जिसके पास खोने के लिये कुछ नहीं है । उसे अपेक्षाओं के बोझ से भी नहीं जूझना है ।
केप वर्दे के बैकअप डिफेंडर लानिक दोस सांतोस तावारेस ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम यहां कमाल कर सकते हैं ।’’
अगर केप वर्दे जीत जाता है तो यह फुटबॉल ही नहीं बल्कि खेल के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेर में से एक होगा । इससे पहले मॉस्को ओलंपिक 1980 में ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला था जब अमेरिका की युवा आइस हॉकी टीम ने अपराजेय मानी जा रही सोवियत संघ की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता था ।
Published: undefined
अल्जीरिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद उसके स्टार खिलाड़ी रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। अल्जीरिया विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 में स्विट्जरलैंड से 2-0 से हार गया था।
महरेज़ ने कहा, ‘‘करियर में उतार चढ़ाव होना स्वाभाविक है। मैंने कुछ अच्छे तो कुछ बुरे दौर भी देखे लेकिन बचपन से ही अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और गर्व की बात है। अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय है।’’
सऊदी अरब में अल-अहली के लिए खेलने वाले महरेज़ का क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार करियर रहा है।
इस 35 वर्षीय फॉरवर्ड ने अल्जीरिया की तरफ से 119 मैच खेले जिसमें उन्होंने 40 गोल किए।
Published: undefined
वैभव सूर्यवंशी के पदार्पण की बढती मांग के बीच इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा जो इस दौरे पर लगातार नाकाम साबित हो रहे हैं ।
पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जिसमें भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 189 रन बनाये थे ।
अगले कुछ मैचों में फोकस सैमसन पर रहेगा कि वह सूर्यवंशी को पदार्पण का मौका दिये जाने की बढती मांग के बीच अपनी उपयोगिता साबित कर पाते हैं या नहीं । भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के सूत्रधार रहे सैमसन को कम से कम एक साल तक मौका दिया जा सकता था लेकिन अब जबकि भारतीय क्रिकेट को सूर्यवंशी के रूप में एक असाधारण प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिल गया है ।
ऐसे में सैमसन के लिये गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है और टी20 विश्व कप का शानदार प्रदर्शन भी टीम में उनकी जगह की गारंटी नहीं हो सकता।
अभिषेक शर्मा ने पिछले तीन मैचों में से दो में 49 और 59 रन बना लिये हैं जिससे सारा दबाव अब सैमसन पर है ।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined