खेल

CAS ने विनेश फोगाट की अपील खारिज की, भारत को सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद पर विराम

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की ओलंपिक अयोग्यता के खिलाफ अपील खारिज कर दी है। विनेश ने सीएएस में केस दायर किया था। इसकी सुनवाई पहले ही हो चुकी है, लेकिन फैसला सुनाने की तारीख लगातार टलती जा रही थी।

फोटो: PTI
फोटो: PTI Eugene Hoshiko

पेरिस ओलंपिक के बीत जाने के बाद भी सिल्वर मेडल का इंतजार कर रहे विनेश फोगाट और भारतीय खेल प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की ओलंपिक अयोग्यता के खिलाफ अपील खारिज कर दी है। विनेश ने सीएएस में केस दायर किया था। इसकी सुनवाई पहले ही हो चुकी है, लेकिन फैसला सुनाने की तारीख लगातार टलती जा रही थी।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) के इस फैसले पर आश्चर्य और निराशा व्यक्त की है। इससे पहले सीएएस मंगलवार को अपना फैसला सुनाने वाला था, लेकिन इसे 16 अगस्त के लिए टाल दिया गया था। सीएएस ने अपने फैसले तीन बार टाले और फिर तय तारीख से दो दिन पहले ही अपना फैसला सुना दिया।

बता दें कि विनेश फोगाट को तय सीमा से 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने की वजह से फाइनल से पहले 7 अगस्त को डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। विनेश ने इस फैसले के खिलाफ सीएएस का रुख किया था। विनेश ने खेल पंचाट से क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाने की मांग की थी। लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थी लेकिन बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह मिली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • खेल: तिलक-नितीश की जोड़ी ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास और कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने