खेल

एएफसी एशियन कप 2023 की मेजबानी से बाहर हुआ चीन, बढ़ते कोरोना मामले के बाद लिया फैसला

ये इवेंट चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है जिसमें से 24 राष्ट्रीय टीम पूरे महाद्वीप से भाग लेती हैं। ये आयोजन 16 जून से 16 जुलाई 2023 में 10 अलग-अलग शहरों में होना था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) को आधिकारिक तौर पर चीनी फुटबॉल संघ (सीएफए) द्वारा सूचित किया गया है कि कोरोना के कारण वह एएफसी एशियाई कप 2023 की मेजबानी नहीं कर पाएगा।

आपको बता दें, ये इवेंट चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है जिसमें से 24 राष्ट्रीय टीम पूरे महाद्वीप से भाग लेती हैं। ये आयोजन 16 जून से 16 जुलाई 2023 में 10 अलग-अलग शहरों में होना था।

परिसंघ ने एक बयान में कहा, "चीनी फुटबॉल संघ (सीएफए) के साथ व्यापक चर्चा के बाद, एशियाई फुटबाल परिसंघ को सीएफए द्वारा आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है कि वह एएफसी एशियन कप 2023 की मेजबानी नहीं कर पाएगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी