
इंग्लैंड को छठा झटका लगा है। मोइन अली भी 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इससे पहले बटलर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बटलर को एंगीडी ने आउट किया। इंग्लैंड ने 44वें ओवर में छह विकेट खोकर 260 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को पांचवा झटका लगा है। कप्तान इयोन मॉर्गन के बाद बटलर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बटलर को एंगीडी ने आउट किया। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 36.5 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 217 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है। कप्तान इयोन मॉर्गन 57 रन बनाकर इमरान ताहिर के शिकार हुए। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 36.5 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 217 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका लगा है। जो रूट 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रबाडा की गेंद पर डुमिनी ने उनका कैच लिया है। इंग्लैंड ने 35 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। मोर्गन और स्टोक्स मैदान पर जमे हुए हैं।
लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच जारी है। जेसन रॉय 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें डुप्लेसिस ने कैच किया है।
लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच जारी है। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 49 रन बना लिए हैं। जो रूट ने 22 रन और जेसन रॉय 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच जारी है। इंग्लैंड की टीम ने 7.1 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 43 रन बना लिए हैं। जो रूट 22 रन और जेसन रॉय 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
क्रिकेट वर्ल्ड कप पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 3.1 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 12 रन बना लिए हैं। जो रूट 7 रन और जेसन रॉय 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इंग्लैड का पहला विकेट गिर गया है। जॉनी बेयरस्टो को इमरान ताहिर ने आउट कर दिया है।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के ओवल मैदान पर मैच शुरू हो गया है। इंग्लैड की टीम बल्लेबाजी कर रही है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी का फैसला लिया है।
राष्ट्रगान के लिए इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मदान पर पहुंच गई हैं।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल जाने वाले मैच के लिए टॉस हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करेगी।
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच थोड़ी देर में लंदन के ‘द ओवेल’ क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। पहले मैच में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। कुछ ही देर में टॉस होगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 May 2019, 2:34 PM IST