
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के घर शुक्रवार को खुशी का माहौल है। अमृतसर में उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी बेहद धूमधाम से हुई। शादी को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिला।
लुधियाना से लविश ओबराय बारात लेकर अमृतसर पहुंचे, जहां उनका पूरे रीति-रिवाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदार और करीबी मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Published: 03 Oct 2025, 3:12 PM IST
बेटी की शादी पर खुशी जाहिर करते हुए अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने पत्रकारों से कहा, "यह मेरे लिए बहुत भावुक और खुशी का पल है। मैं अपनी बेटी का कन्यादान कर रहा हूं, यह मेरे जीवन का सबसे खास पल है। हमारे पूरे परिवार के लिए यह दिन बेहद खास है।"
Published: 03 Oct 2025, 3:12 PM IST
शादी के मौके पर अमृतसर का माहौल भी जश्न से सराबोर दिखाई दिया। दुल्हन के परिवार की तरफ से मेहमानों के स्वागत में विशेष इंतजाम किए गए।
इस मौके पर दूल्हे लविश ओबराय ने पत्रकारों से कहा, "मुझे खुशी है कि मेरी शादी कोमल शर्मा से हो रही है। अभिषेक शर्मा ने बहन की शादी से पहले एशिया कप में भारत को जीत दिलाई। हमारे लिए यह एक शानदार तोहफा है।"
Published: 03 Oct 2025, 3:12 PM IST
अभिषेक शर्मा के चाचा अमित व्यास ने कहा, "ये खुशी का दिन है। हमारी बेटी की शादी लुधियाना के लविश ओबराय से हो रही है। सारा परिवार बहुत खुश है। नामी हस्तियां समारोह में इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंची हैं।"
Published: 03 Oct 2025, 3:12 PM IST
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 7 पारियों में 44.86 की औसत के साथ 314 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और 19 छक्के देखने को मिले।
सुपर 4 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाए, जिसके बाद बांग्लादेश के विरुद्ध 75 रन की पारी खेली। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 03 Oct 2025, 3:12 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Oct 2025, 3:12 PM IST