खेल

CWC 2023: वर्ल्ड कप मैच के बाद रणवीर सिंह ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, कहा- 'कुछ जीत, कुछ हार...

रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ''कुछ उतार-चढ़ाव, कुछ अच्छे दिन, कुछ बुरे दिन... कुछ जीत, कुछ हार... यही खेल है और यही जीवन है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS  

वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद, एक्टर रणवीर सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक नोट शेयर किया रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में मेजबान भारत को छह विकेट से हरा दिया।

रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ''कुछ उतार-चढ़ाव, कुछ अच्छे दिन, कुछ बुरे दिन... कुछ जीत, कुछ हार... यही खेल है और यही जीवन है। हम सभी निराश हैं, लेकिन आइए अपना सब कुछ देने के लिए अपने प्लेयर्स की सराहना करें।''

दीपिका पादुकोण, जो वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं, ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इंडियन फ्लैग की इमेज शेयर की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का मैच सितारों से सजा हुआ था। इसमें शाहरुख खान, गौरी खान, रणवीर और दीपिका, प्रकाश पदुकोण, आयुष्मान खुराना, मधुर भंडारकर, आर्यन खान, सुहाना खान और शनाया कपूर की उपस्थिति देखी गई।

जब भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई विकेट लिए और उन्हें कड़ी टक्कर दी तो रणवीर काफी उत्साहित होते दिखे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट