खेल

चेन्नई टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की धाकड़ बल्लेबाजी, जड़ा दोहरा शतक

भारत की ओर से बुमराह को दो और अश्विन को एक तथा अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शाहबाज नदीम को एक मिला है। इंग्लैंड ने लंच के बाद तीन विकेट पर 355 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट ने 156 और बेन स्टोक्स ने अपनी पारी को 63 रन से आगे बढ़ाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट (नाबाद 209) के करियर के पांचवें दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट आउट हो गए हैं। उन्हें शाहबाज नदीम ने एलबीडब्लू किया। रूट ने 2 छक्के और 19 चौकों की मदद से 218 रन बनाए। उन्होंने करियर का पांचवां दोहरा शतक बनाया। अपनी इस पारी के दौरान रूट ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को कप्तान जो रूट की पारी की बदौलत इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। उसने 6 विकेट खोकर 482 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर आर अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने दूसरे दिन दूसरे सेशन में एक विकेट खोकर 99 रन बनाया।

इंग्लैंड ने लंच के बाद तीन विकेट पर 355 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट ने 156 और बेन स्टोक्स ने अपनी पारी को 63 रन से आगे बढ़ाया। रूट और स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई। लंबी होती जा रही इस साझेदारी को नदीम ने स्टोक्स को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर तोड़ा। स्टोक्स अपनी पारी में 19 रन और जोड़कर टीम के 387 के रूकोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। स्टोक्स ने 118 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन बनाए।

स्टोक्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए पोप ने इंग्लैंड के साथ मिलकर चायकाल तक इंग्लैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया। रूट ने चायकाल से पहले ही अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। उन्होंने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। रूट छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं। रूट का घर से बाहर यह तीसरा दोहरा और पिछले तीन टेस्ट मैचों में दूसरा शतक है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट ने अपनी पारी को 128 रन से आगे बढ़ाया। स्टोक्स नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे।

दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड का स्कोरबोर्ड जारी रखा और लंच तक मेहमान टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। विकेट को अच्छी तरह से पढ़ चुके रूट ने 260 गेंदों पर अपना 150 रन पूरा किया। रूट का भारत में टेस्ट में यह तीसरा बेस्ट स्कोर है। स्टोक्स ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए रूट का अच्छा साथ निभाया।

भारत के पास 112वें ओवर में अश्विन की गेंद पर स्टोक्स को रन आउट करने का मौका था। लेकिन वाशिंगटन सुंदर का थ्रो ज्यादा दूर था। स्टोक्स ने लंच से पहले अपना 23वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 76 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके अलावा रोरी बर्न्‍स ने 33, डोमिनीक सिब्ले ने 87 जबकि डेनियल लॉरेंस खाता खोले बिना आउट हुए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस

  • ,
  • गंभीर आरोपों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए कई अहम फैसले