खेल

क्रिकेट के भगवान सचिन की फिटनेस का कायल हुआ इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज, कहा- तेंदुलकर जैसा फिट रहना चाहता हूं

इंग्लैंड लेजेंड्स टीम के तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने भारत के महान बल्लेबाज और इंडिया लेजेंड्स टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर की फिटनेस की जमकर तारीफ की है। ट्रेमलेट ने कहा है कि वह सचिन की उम्र में भी उनके जैसा ही फिट रहना चाहते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रायपुर में खेली जा रही रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भाग ले रही इंग्लैंड लेजेंड्स टीम के तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने भारत के महान बल्लेबाज और इंडिया लेजेंड्स टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर की फिटनेस की जमकर तारीफ की है। ट्रेमलेट ने कहा है कि वह सचिन की उम्र में भी उनके जैसा ही फिट रहना चाहते हैं। ट्रेमलेट ने ट्विटर पर इस फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने 47 साल की उम्र में भी सचिन की फिटनेस की सराहना की है। ट्रेमलेट ने फोटो के साथ कैम्पशन में लिखा, " अगर उस उम्र में भी सचिन की तरह फिट रहूं तो खुशी होगी।"

बाद में तेंदुलकर ने भी ट्वीट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्रेमलेट जैसे बॉडी बनाने लिए उन्हें कितने अंडे खाने पड़ेंगे। उन्होंने लिखा, " मुझे ट्रेमलेट जैसा बनने के लिए कितने ऑमलेट खाने पड़ेंगे?

39 साल के ट्रेमलेट ने 2013 में इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था और उसी साल सचिन ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट मैच खेलने वाले ट्रेमलेट अब शौकिया तौर पर बॉडी बिल्डर और वेट लिफ्टर बन चुके हैं।

इंग्लैंड लेजेंडस ने रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 के अपने पिछले मैच में कप्तान केविन पीटरसन (75) की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया लेजेंड्स को छह रन से हरा दिया था।

इंग्लैंड लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर उसने इंडिया लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रनों पर रोक दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 'खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

  • ,
  • ईरान होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा, ईरानी राजदूत का दिल्ली में बड़ा ऐलान

  • ,
  • बंगालः पीएम मोदी की घोषणाओं से पहले ममता का बड़ा दांव, 5 समुदायों के लिए बोर्ड का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार के विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तुर्की में घुसी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया और ईरान को ट्रंप ने दी फिर चेतावनी