
दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का शुभारंभ 11 जून (स्थानीय समय) से होगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सह-मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से मेक्सिको सिटी में होगा। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून की सुबह 12:30 बजे शुरू होगा।
ग्रुप-ए का यह मुकाबला विश्व कप के अब तक के सबसे बड़े संस्करण की शुरुआत करेगा। पहली बार 48 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
मेजबान मेक्सिको अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत के साथ अभियान का आगाज करने की कोशिश करेगा। टीम को उम्मीद है कि घरेलू परिस्थितियों और समर्थकों का भरपूर साथ उसे मजबूत शुरुआत दिलाने में मदद करेगा।
Published: undefined
11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलने वाला यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह पहला अवसर है जब फीफा विश्व कप की मेजबानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं। वहीं, मेक्सिको 1970 और 1986 के बाद तीसरी बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
टूर्नामेंट के मुकाबले कुल 16 शहरों और स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें अमेरिका के 11, मेक्सिको के 3 और कनाडा के 2 मेजबान स्थल शामिल हैं।
Published: undefined
विश्व कप अमेरिका के 11, मेक्सिको के तीन और कनाडा के दो स्थलों पर खेला जाएगा। मेक्सिको 13 मैचों की मेजबानी करेगा, जिनमें 11 जून को मेक्सिको सिटी में मेजबान टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला उद्घाटन मैच और नॉकआउट दौर के तीन मैच शामिल हैं।
कनाडा में भी कुल 13 मैच होंगे, जिनमें से पहला मैच मेजबान टीम और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच 12 जून को टोरंटो में होगा। कनाडा में तीन नॉकआउट मैच भी खेले जाएंगे।
बाकी 78 मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। अमेरिका में पहला मैच 12 जून को लॉस एंजिलिस में अमेरिका और पराग्वे के बीच खेला जाएगा। अमेरिका में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
Published: undefined
अटलांटा, बोस्टन, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिलिस, मियामी, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया और सिएटल।
टोरंटो और वैंकूवर।
ग्वाडलहारा, मेक्सिको सिटी और मॉन्टेरी।
Published: undefined
फीफा विश्व कप 2026 में नया प्रतियोगिता प्रारूप लागू किया गया है। 48 टीमों को चार-चार टीमों वाले 12 ग्रुपों में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें भी नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।
इस बदलाव के कारण पहली बार 'राउंड ऑफ 32' खेला जाएगा। ग्रुप चरण 28 जून तक चलेगा, जबकि 29 जून से 4 जुलाई तक राउंड ऑफ 32 के मुकाबले होंगे। इसके बाद 4 से 8 जुलाई के बीच राउंड ऑफ 16 खेला जाएगा।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले 10 से 12 जुलाई के बीच आयोजित होंगे, जबकि दोनों सेमीफाइनल 15 और 16 जुलाई को खेले जाएंगे। तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में होगा। वहीं, विश्व चैंपियन का फैसला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से होगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined