खेल

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

भारतीय क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने साल 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। दुर्रानी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी का निधन हो गया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में 88 साल की उम्र में आज सुबह आखिरी सांस ली। दुर्रानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था।

Published: 02 Apr 2023, 9:52 AM IST

सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। 8 महीने के दुर्रानी को लेकर उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था।

Published: 02 Apr 2023, 9:52 AM IST

क्रिकेट जगत में सलीम दुर्रानी ने 60-70 के दशक में अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से एक खास पहचान बनाई थी। भारतीय क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने साल 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई टेस्ट में डेब्यू किया था। दुर्रानी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।

उन्हें उस जादुई स्पेल के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है जिसने भारत को 1971 में वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट जीत दिलाने में मदद की। इस टेस्ट मैच को सुनील गावस्कर के टेस्ट डेब्यू के लिए भी याद किया जाता है। वह दर्शकों की मांग पर भी छक्के मारने के अपने जुनून के लिए जाने जाते थे।

Published: 02 Apr 2023, 9:52 AM IST

दुर्रानी ने भारत की ओर से कुल 29 टेस्ट मैच खेल। इस दौरान उन्होंने 1202 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 75 विकेट लिए। सलीम दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 1960 में दुर्रानी को अर्जुन अवॉर्ड  से नवाजा गया था।

Published: 02 Apr 2023, 9:52 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, सलीम दुर्रानी जी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान पर और बाहर, वह अपनी शैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सलीम दुर्रानी जी का गुजरात के साथ बहुत पुराना और मजबूत संबंध था। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनसे बातचीत करने का अवसर मिला और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ। वो हमेशा याद किए जाएंगे।

Published: 02 Apr 2023, 9:52 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Apr 2023, 9:52 AM IST

  • जन्मदिन विशेष: प्रतिभा सिन्हा को 'परदेसी-परदेसी' से रातोंरात मिली शोहरत, लेकिन एक रिश्ते ने तबाह कर दिया करियर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मोदी सरकार में जवाबदेही की कमी, सड़कें धंसती रहेंगी, लोगों की जान जाती रहेगीः राहुल गांधी

  • ,
  • ममता ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के आरोपों पर किया पलटवार, सीधे बीजेपी में शामिल होकर मुकाबला करने की दी चुनौती

  • ,
  • वैभव ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, देश के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने, लेकिन हो गए फ्लॉप

  • ,
  • ममता बनर्जी को एक और झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC बंगाल प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, बागी गुट में शामिल हुईं