
2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शुरुआती 20 मुकाबलों में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत को सबसे बड़ा मैच बताया है, जो 12 अप्रैल को मुंबई में खेला जाना है।
आईपीएल का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेला जाएगा। 19वें सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से होगी।
पठान ने 'जियोस्टार' पर कहा, "यह मुकाबला हाउसफुल होने वाला है। आप इन सुपरस्टार्स को देखना चाहेंगे। इस मैच में आपको बॉलिंग, बैटिंग और छक्के मारने की काबिलियत के मामले में जो क्वालिटी क्रिकेट देखने को मिलेगा, आपको इससे बड़ा मैच देखने को नहीं मिलेगा। यह समझ में भी आता है। रोहित शर्मा, पिछले दो वर्षों से जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वो शानदार है।"
आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली लगातार 19वें साल फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले हैं। पठान को इसका इंतजार है कि भारत और बेंगलुरु के पूर्व कप्तान इस सीजन कैसी बैटिंग करते हैं।
पठान ने कहा, "मैं उनके स्टाइल और कार्यपद्धति का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वे भी बहुत तरोताजा होंगे। रजत पाटीदार की फॉर्म डोमेस्टिक क्रिकेट में थोड़ी खराब रही है, लेकिन अब वह आईपीएल जीतने वाले कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। जितेश शर्मा को भारतीय टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन उससे पहले, उन्होंने भी कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। क्वालिटी क्रिकेट और वानखेड़े स्टेडियम के माहौल के हिसाब से मुझे लगता है कि यह पहले फेज का सबसे बड़ा गेम है।"
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बारबाडोस में 2023-24 बिम10 टूर्नामेंट के दौरान भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के कई उल्लंघनों के कारण तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जावोन सर्ल्स और एक फ्रेंचाइजी से जुड़े दो लोगों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
सर्ल्स के अलावा आईसीसी ने टाइटन्स टीम के मालिक चित्ररंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को भी सभी प्रकार के क्रिकेट से निलंबित कर दिया है।
बिम10 एक 10-10 ओवर की पारियों वाला टूर्नामेंट हैं जिसमें छह टीमें वॉयजर्स, गार्डियंस, टाइटन्स, सेटलर्स, वॉरियर्स और पेलिकन्स टीम खेलती हैं।
यह टूर्नामेंट आखिरी बार 2023-24 में आयोजित हुआ था जो क्रिकेट वेस्टइंडीज के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के अंतर्गत आता है। आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज दोनों ने अपने-अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत ये आरोप लगाए हैं।
आईसीसी ने कहा कि तीनों को 11 मार्च 2026 से 14 दिनों के भीतर इन आरोपों का जवाब देने का समय दिया गया है।
Published: undefined
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बताया कि टी20 विश्व कप के बाद भारत में फंसे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का आखिरी जत्था भी स्वदेश रवाना हो गया है, जिससे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र के बंद होने से पैदा हुई परेशानी खत्म हो गई।
खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण भारत में टी20 विश्व कप खेलने के लिए आई टीमों का कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। इससे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में फंस गई क्योंकि दुबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के अपने अंतिम मैच क्रमशः एक मार्च और चार मार्च को कोलकाता में खेले थे।
वेस्टइंडीज के नौ खिलाड़ी इस सप्ताह की शुरुआत में ही स्वदेश रवाना हो गए थे, जबकि बाकी बचे 16 खिलाड़ियों के लिए वाणिज्यिक उड़ानों की बुकिंग हो चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम के 29 सदस्य भी स्वदेश रवाना हो गए हैं।
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के अंदर दक्षिण अफ्रीका की टीम के बाकी बचे 29 सदस्य और वेस्टइंडीज की टीम के अंतिम 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे असाधारण रूप से चुनौतीपूर्ण वैश्विक यात्रा परिस्थितियों के कारण पैदा हुए एक जटिल अभियान का अंत हो गया है।’’
Published: undefined
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का 15 मार्च को यहां होने वाले बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना जाना तय है।
इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को हाल में विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली टी20 टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्होंने अन्य दो प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया।
गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर ड्रॉ रही श्रृंखला में बनाए गए 754 रन भी शामिल हैं।
गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भी भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 188 रन बनाए और इस तरह से वर्ष 2025 में वनडे में कुल 490 रन बनाए।
गिल ने कुल मिलाकर तीनों प्रारूपों में 49 के औसत से 1,764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
Published: undefined
मौजूदा चैंपियन जैक ड्रेपर ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को 4-6, 6-4, 7-6 (5) से हराया।
हाथ की चोट के कारण आठ महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले 24 वर्षीय ड्रेपर इस जीत से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने एक अन्य मैच में एलेक्स मिशेलसन को 6-2, 6-4 से पराजित किया।
तीसरे सेट में जोकोविच 6-5 से आगे थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और ड्रेपर ने वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया।
ड्रेपर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे अब भी ऐसा नहीं लगता कि मैं उस तरह से खेल रहा हूं जैसा मैं खेलना चाहता हूं। लेकिन मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined