
भारत ने शनिवार को द रोज बाउल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया। अफगानिस्तान ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रनों पर रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए और 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर हो गए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 52स रहमत शाह ने 36, गलुबदीन नैब ने 27 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने हेट्रिक ली।
इससे पहले, भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। केदार जाधव ने 52, लोकेश राहुल ने 30, विजय शंकर ने 29, महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रनों का योगदान दिया।
अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नैब और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, राशिद खान, रहमत शाह को एक-एक विकेट मिला।
मैच पर टीम इंडिया ने पकड़ मजबूत कर ली है। अफगानिस्तान ने 9 विकेट खो दिए हैं। अफगानिस्तान को 2 बाल में 12 रन चाहिए
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। यह मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने अपना सातवां विकेट भी खो दिया है। राशिद खान 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। यह मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने अपना छटा विकेट भी खो दिया है। अफगानिस्तान को अभी भी 51 बॉल में 59 रन की दरकार है।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। यह मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। अफगानिस्तान को 54 बॉल में 60 रनकी दरकार है।
विश्व कप में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। दूसरा मैच न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 292 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 148 रन बनाए।
अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा है। असगर अफगान को चहल ने चलता कर दिया है। अफगानिस्तान को अभी भी 90 रनों की दरकार है।
आखिरकार भारत 12 ओवर के बाद अफगानिस्तान की जमी हुई जोड़ी को तोड़ने में कामयाब हुआ। जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके देकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। बुमराह ने पहले 36 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे रहमत शाह को आउट किया और फिर हश्मतुल्लाह शाहिदी को अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर पैवेलियन भेज दिया। 32 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 116/4 है। मोहम्मद नबी और असगर अफगान क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं।
आज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहा है। न्यूजलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। रोस टेलर 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है। कप्तान गुलबद्दीन नईब 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नईब को पंडया ने विजय शंकर के हाथों कैच कराया। अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने 12 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान को पहला झटका लगा है। हजरतुल्लाह जजई 10 रन बनाकर आउट हुए। जजई को शमी ने बोल्ड किया।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने अफगानिस्तान को 225 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान की तरफ से हजरतुल्लाह और नईब पारी की शुरुआत करने आए हैं। अफगानिस्तान ने 6 ओवर में 18 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर आईसीसी विश्व कप-2019 में द रोज बाउल मैदान पर खेले जा रहे मैच में भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 224 रनों पर ही रोक दिया। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। केदार जाधव ने 52, लोकेश राहुल ने 30, विजय शंकर ने 29, महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नैब और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब उर रहमान, आफताब आलम, राशिद खान, रहमत शाह को एक-एक विकेट मिला।
अफगानिस्तान के आगे सभी भारतीय बल्लेबाज पस्त नजर आ रह हैं। धोनी के बाद पांडया भी सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
विश्व कप में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। दूसरा मैच न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को पहले ओवर में ही दो बड़े झटके लगे हैं। कोर्टेल ने पहले ही ओवर में कोलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल आउट किया।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। एमएस धोनी 28 रन बनाकर राशिद खान के हाथों आउट हुए। भारत ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पाचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने चार विकेट खो दिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल धोनी और जाधव की जोड़ी मैदान पर है। भारत ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में अपना पांचवां मैच आज अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत ने चार विकेट खो दिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल धोनी और जाधव की जोड़ी मैदान पर है। भारत ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली 67 रन बनाकर आउट हो गए। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136 रन पहुंचा।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। भारत को 122 रन पर तीसरा झटका लगा है। विजय शंकर 41 गेंदों में 29 रन बनाकर रहमत शाह की गेंद पर आउट हुए। अंपायर के फैसले के खिलाफ विजय शंकर ने लिया रिव्यू था, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। विराट कोहली का अर्धशतक पूरा हो गया है। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107 रन पहुंचा।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/2 है। कोहली और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय टीम विश्व कप 2019 में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन के रोज बाउल में खेल रही है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2 है। कोहली और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया है। केएल राहुल 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64 रन पहुंचा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज धीरे-धीरे गेंदबाजों पर अपनी पकड़ बनाते नजर आ रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/1 है। कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। पांच ओवर के बाद भारत ने 9रन बनाए हैं। जबकि एक विकेट भी गिर चुकी है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथम्टन के रोज बाउल स्टेडियम में मैच जारी है। भारत को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट।
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत की है।
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
मोहम्मद शमी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेंगे। मोहम्मद शमी की आज क्रिकेट में वापसी हो रही है, वह भी बड़े स्तर पर। वह लंबे समय से पारिवारिक उलझनों में घिरे रहे हैं। वहीं चोटिल विजय शंकर को लेकर अच्छी खबर आ रही है कि वे फिट हैं।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर)।
अफगानिस्तान पिछले साल विश्व कप क्वालीफायर और एशिया कप में किए गए अपने जादुई प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं हो पाया है। अब तक उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
शिखर धवन के बाहर होने और भुवनेश्वर कुमार जैसे प्रमुख खिलाड़ी के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को थोड़ी चिंता हुई है लेकिन धवन के स्थान पर लोकेश राहुल ने जिस तरह का खेल दिखाया था, उससे यह चिंता थोड़ी कम हुई होगी।
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आज यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को शीर्ष क्रम ने लगातार अच्छी शुरूआत दिलाई है और गेंदबाजी एवं फील्डिंग में भी टीम ने अनुशासित प्रदर्शन किया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Jun 2019, 11:20 AM IST