खेल

ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग: नंबर-1 बल्लेबाज बनने से चूके शुभमन गिल, पाकिस्तान का ये धाकड़ बल्लेबाज निकला आगे

आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गिल के अब कुल 847 रेटिंग अंक हैं और वह 5 अक्टूबर को विश्व कप की शुरुआत से पहले बाबर से सिर्फ 10 रेटिंग अंक पीछे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बाबर आजम की बढ़त लगातार कम हो रही है। नए अपडेट के अनुसार भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और बाबर के बीच मात्र 10 अंक का मांमूली अंतर है। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुरुआती दो मुकाबलों के दौरान कुल 178 रन बनाए। इस सीरीज के पहले मुकाबले में गिल ने मोहाली में 74 रनों की पारी खेली और फिर, इंदौर में अपने करियर का छठा वनडे शतक बनाकर रैंकिंग में बढ़त बनाई।

आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गिल के अब कुल 847 रेटिंग अंक हैं और वह 5 अक्टूबर को विश्व कप की शुरुआत से पहले बाबर से सिर्फ 10 रेटिंग अंक पीछे हैं।

पाकिस्तान अपने विश्व कप के पहले मैच तक कोई आधिकारिक वनडे मैच नहीं खेलेगा और गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की श्रृंखला के अंतिम मुकाबले से बाहर थे। इसका मतलब है कि बाबर इस साल के टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग के साथ प्रवेश करेंगे।

बल्लेबाज रैंकिंग के शीर्ष पर बाबर और गिल के बीच विश्व कप के छह सप्ताह तक कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी रहेगी।

इन दोनों बल्लेबाजों में जो वनडे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन करेगा वो आने वाले दिनों में वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर अपना कब्जा जमाएगा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश