खेल

जब शतक जड़ते ही चारों तरफ होने लगी रोहित शर्मा की वाह वाही, आईसीसी ने कहा- हिट मैन की वापसी

इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की शतकीय पारी की जमकर तारीफ हुई। ICC ने भी रोहित की प्रशंसा करते कहा, “हिटमैन की धमाकेदार वापसी। रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला टेस्ट शतक जमाया।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला शतक जड़कर भारत को बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रोहित 115 रन पर नाबाद हैं। उनके इस शानदार पारी के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए हैं।

रोहित की इस शानदार पारी के बाद अब क्रिकेट जगत ने उनकी तारीफें करनी शुरू कर दी है।भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, "असली जी.ओ.ए.टी (ग्रेट ऑफ एनी टाइम)।"

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "वाह, रोहित शानदार 100। ड्रेस ब्ल्यू हो या व्हाइट, कोई फर्क नहीं पड़ता। रोहित हिट है भाई।"

वहीं, आईसीसी ने भी रोहित के शानदार शतक की प्रशंसा करते कहा, "हिटमैन की धमाकेदार वापसी। रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में पहला टेस्ट शतक जमाया।"

पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर अकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, "चौथा टेस्ट शतक। ओपनर के रूप में पहला। रोहित ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है।"

बता दी कि एसीए-वीसीए स्टेडियम में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। रोहित के शतक और उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चायकाल तक 59.1ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 202 रन बना लिए थे तभी बारिश आई और दूसरे सत्र का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। इसके बाद लगातार बारिश जारी रही और अंपायरों ने एक सत्र पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट