खेल

ICC WC 2023 शेड्यूल का ऐलान, 15 अक्टूबर को भिडेगा भारत-पाकिस्तान, राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा इस बार भी टूर्नामेंट

आईसीसी वर्ल्ड कप एक बार फिर राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। मतलब इस टूर्नामेंट में कोई ग्रुप नहीं होगा। सभी 10 टीमें कुल 9-9 लीग मैच खेलेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें, टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा और पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगी और पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को भिड़ेगी।

वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल

बता दें, आईसीसी वर्ल्ड कप एक बार फिर राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। मतलब इस टूर्नामेंट में कोई ग्रुप नहीं होगा। सभी 10 टीमें कुल 9-9 लीग मैच खेलेंगी। टॉप 4 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर अंत में दो बेस्ट टीमों के बीच वर्ल्ड कप फाइनल खेला जाएगा।

भारत का वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

  • 11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली

  • 15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद

  • 19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे

  • 22 अक्टूबर-भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ

  • 2 नवंबर- भारत बनाम क्वालिफायर, मुंबई

  • 5 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता

  • 11 नवंबर- भारत बनाम क्वालिफायर, बेंगलुरू

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी