खेल

बिहार में अब ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की खोजकर तराशेगी सरकार, जिलों में बनाए जाएंगे खेल अकादमी

खेल प्रतिभा खोज के लिए अब तक राजधानी के शहरी क्षेत्रों के आसपास ध्यान दिया जाता रहा है, लेकिन अब खेल प्राधिकरण की नजर ग्रामीण क्षेत्रों पर गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

बिहार सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में पनप रही खेल प्रतिभाओं को तराश कर उन्हे सामने लाने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हे राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगी। इसके लिए बजाप्ता कुछ जिलों में खेल अकादमी भी बनाएगी।

खेल प्रतिभा खोज के लिए अब तक राजधानी के शहरी क्षेत्रों के आसपास ध्यान दिया जाता रहा है, लेकिन अब खेल प्राधिकरण की नजर ग्रामीण क्षेत्रों पर गई है। प्रतिभाओं को खोज के लिए आरा, बगहा, छपरा, सीवान, भागलपुर, बक्सर में खेल अकादमी खोली जाएगी और बुनियादी स्तर पर खेल प्रतिभा को खोजा जाएगा।

प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने बताया कि बिहार के प्रशिक्षकों के स्तर को सुधारने के लिए भी राष्ट्रीयस्तर के प्रशिक्षकों से मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को भी गुणात्मक प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें भी खेल प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी यहां खेल अकादमी खोलने को लेकर अपनी इच्छा भी जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि पटना में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स कांक्लेव में बिहार में खेल का माहौल बनाने पर भी प्रयास किया जाएगा, जिससे बच्चो में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध