खेल

IND Vs ENG: 'ऑलराउंडर' अश्विन ने की हेडली की बराबरी, बनाए कई रिकोर्ड, रिकॉर्ड तोड़ने पर भज्जी से भी माफी मांगी

अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे और उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रविचंद्रन अश्विन ने एक ही टेस्ट में पांच विकेट लेने के अलावा 50 रन या उससे अधिक की पारी खेलने के मामले में न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली की बराबरी कर ली है। अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 43 रन देकर पांच विकेट लिए थे और उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया।

Published: undefined

यह छठा मौका है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट में पांच विकेट लेने के अलावा 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में से एक माने जाने वाले सर हेडली ने भी अपने शानदार करियर के दौरान छह बार यह कारनामा किया था।

Published: undefined

इस फेहरिस्त में सबसे आगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और हरफनमौला इयान बॉथम के नाम है। बॉथम ने 11 बार यह कारनामा किया है। मौजूदा खिलाड़ियों में बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन अब तक 9 मौकों पर यह कानामा कर चुके हैं। इसके बाद हेडली और अश्विन का नाम है। इस क्रम में पांचवें क्रम पर वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल का स्थान है। मार्शल पांच बार यह कारनामा कर चुके हैं।

Published: undefined

तीन खिलाड़ी इस फेहरिस्त में छठे स्थान पर हैं। भारत के ही स्टार ऑलराउंडर कपिल देव, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्‍स और भारत के ही रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में चार मौकों पर एक ही टेस्ट में पांच विकेट लेने के अलावा 50 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद