खेल

IND vs SA: 'रन मशीन' विराट कोहली ने बैक टू बैक ठोका दूसरा शतक, वनडे फॉर्मेट में बनाया 53वां शतक

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे मुकाबलों में 49 शतक लगाए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शतकीय पारी खेली। यह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध इस सीरीज में कोहली का लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने सीरीज के पहले वनडे मैच में 135 रन की पारी खेली थी।

Published: undefined

विराट कोहली रायपुर में जारी दूसरे वनडे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारतीय टीम 62 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

विराट कोहली ने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर का 53वां शतक था। कोहली ने इस मैच में 93 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 7 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली। उनके साथ ऋतुराज गायवाड़ (105) ने भी शतक लगाया।

Published: undefined

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने 1989 से 2012 के बीच 463 वनडे मुकाबलों में 49 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा (33), रिकी पोंटिंग (30) और सनथ जयसूर्या (28) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारतीय टीम तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच 17 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी।

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है। उनके साथ भारत की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।

दूसरी ओर, टेंबा बावुमा साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस टीम में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी को मौका दिया गया है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?