खेल

IND vs SL 3rd ODI: तिरुवनंतपुरम में क्लीन स्वीप रहेगा भारत का लक्ष्य, श्रीलंका भी लाज बचाने की करेगी कोशिश

भारतीय टीम ने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है लेकिन तीसरे मुकाबले को जीतकर श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर श्रीलंकन टीम आखिरी मैच जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

गुवाहाटी और कोलकाता में पहले दो वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आज यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले तीसरे वनडे में क्लीन स्वीप करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम आखिरी मैच में जीत हासिल कर दौरे को विजयी अंदाज में समाप्त करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से पहले दो वनडे अच्छे रहे थे। रोहित, शुभमन गिल और विराट कोहली ने गुवाहाटी में पहले वनडे में बल्ले से अच्छी फॉर्म दिखाई थी। कोलकाता में दूसरे वनडे में विकेटकीपर -बल्लेबाज केएल राहुल ने पांचवें नंबर पर खेलते हुए विश्वसनीय प्रदर्शन किया था और हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल तथा कुलदीप यादव के साथ उपयोगी साझेदारियां करते हुए 216 के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।

सीरीज पर कब्जा हो जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को लाने का प्रयोग कर सकता है। गेंदबाजी में कुलदीप, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया है। सिराज शुरूआत में विकेट निकालकर प्रभावशाली रहे हैं जबकि मलिक ने मध्य ओवरों में अपनी छाप छोड़ी है। लेकिन भारत मलिक से और नियंत्रण के साथ गेंदबाजी चाहेगा।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप दूसरे वनडे में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पहले वनडे में कंधे में लगी हल्की चोट के कारण ही खेल पाए थे लेकिन उन्होंने मौका भुनाते हुए 51 रन पर तीन विकेट लिए थे और श्रीलंका की बल्लेबाजी को मध्य ओवरों में तहस-नहस किया था। यदि चहल तीसरे वनडे के लिए अपनी फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो भारत के पास एक स्वस्थ सिरदर्द हो जाएगा कि चहल को खिलाएं या कुलदीप को बरकरार रखें जो विश्व कप टीम के लिए अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं।

श्रीलंका ने दूसरी तरफ टुकड़ों-टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। गुवाहाटी में पथुम निसंका ने 72, धनंजय डी सिल्वा ने 40 गेंदों में 47 और कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 102 रन बनाये थे। कोलकाता में कुसल मेंडिस और पदार्पण करने वाले नुवाणिदु फर्नांडो ने कुछ अच्छी बल्लेबाजी की थी। गेंद के साथ श्रीलंका के गेंदबाजों ने गुवाहाटी में 373 रन लुटाने के बाद कोलकाता में अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाया था लेकिन वे राहुल को क्रीज से नहीं हिला सके। तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों से एक इकाई के रूप में प्रदर्शन देखना चाहेगा ताकि वह भारतीय टीम को क्लीन स्वीप करने से रोक सके।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.

श्रीलंका टीम: दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महीश तिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजीथा, नुवानिडु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का हंगामा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन ही नहीं हो सकी सुनवाई

  • ,
  • 'अगर ऐसा नहीं हुआ तो...', छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबर के बीच CJP ने मोदी सरकार को दी चेतावनी, याद दिलाया अपना वादा

  • ,
  • '7 हत्याओं का आरोपी बिहार का CM सड़क छाप अपराधी है', तेजस्वी बोले- छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो...

  • ,
  • राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- दिल्ली में पैलेट गन, बिहार में AK-47, छात्रों से किया वादा कहां गया?

  • ,
  • ‘छात्रों पर बर्बरता’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, ‘अमित शाह जवाब दो’ के लगाए नारे