खेल

पहले टी-20 मैच में भारत की बड़ी हार, न्यूजीलैंड ने 80 रनों से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त 

न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 80 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से की बढ़त हासिल कर ली है।

फोटो: <a href="https://twitter.com/BCCI">@<b>BCCI</b></a>
फोटो: @BCCI 

न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 139 रनों पर ढेर हो गई।

भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। शिखर धवन ने 29 और विजय शंकर ने 27 रन बनाए। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम ने टी-20 में अपना अभी तक का सबसे अधिक स्कोर बनाया। इससे पहले उसका टी-20 में सर्वोच्च स्कोर 219 रन था।

खिलाड़ी टिम सेइफर्ट ने न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान निभाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उनके अलावा कोलिन मुनरो ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने भी 22 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। अंत में स्कॉट कुगेलेजिन ने महज 7 गेंदों पर 3 चौके और 6 की मदद से नाबाद 20 रन बनाए।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, क्रूणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Feb 2019, 4:20 PM IST

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए