
टोक्यो ओलंपिक में बुधवार की शुरूआत भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के साथ हुआ थी। वहीं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पदक की उम्मीदों को बरकरार रखते हुए नॉकआउट स्टेज में पहुंची। वहीं भारतीय नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह दूसरे सेमीफाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहने के बाद पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे। हालांकि तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारत मेडल जीतने के करीब पहुंच चुका है। तीरंदाज दीपिका कुमारी और बॉक्सर पूजा रानी अंतिम 8 में प्रवेश कर चुकी हैं।
29 जुलाई यानी आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ओर से मैदान पर मनु भाकर, मैरी कॉम, पीवी सिंधू आदि पर सभी की नजरें होंगी। आज भारतीय टीम का कौन कौन सा खेल कब कब होना है इस बारे में आपको बताते हैं।
अतानु दास (मेंस इंडिवीजुअल 1/32 एलिमिनेशंस), भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा।
लेजर मेन रेस 7 & 8 , भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा
49er मेन रेस 5 & 6, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा
लेजर रेडियल विमेन रेस 7 & 8, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा
सतीष कुमार बनाम रिकार्डो ब्राउन मेंस सुपर हेवी (+91 kg) - R16, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा
मैरी कॉम बनाम इनग्रिट वैलेंसिया, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगा
मेंस 100 मीटर बटरफ्लाई हीट 2: साजन प्रकाश, भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined