खेल

बांग्लादेश से एक जून को T20 विश्व कप अभ्यास मैच खेलेगा भारत, यहां से मिलेंगे टिकट

टिकट राष्ट्रीय क्रिकेट सेंटर पर बने बॉक्स आफिस या टिकट्स डॉट टी20वर्ल्डकप डॉट कॉम से खरीदे जा सकेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय टीम एक जून को अमेरिका में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच खेलेगी । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को यह ऐलान किया । मैच का आयोजन स्थल और समय अभी तय नहीं किया गया है।

विश्व कप में भाग ले रही 20 टीमों में से 17 27 मई से एक जून तक अमेरिका और त्रिनिदाद एवं टोबैगो में अभ्यास मैच खेलेंगी । दक्षिण अफ्रीका टीम 29 मई को फ्लोरिडा में टीम के भीतर ही अभ्यास मैच खेलेगी।

गत चैम्पियन इंग्लैंड और उपविजेता पाकिस्तान के अलावा सेमीफाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेंगी ।

पाकिस्तान और इंग्लैंड 22 मई से इंग्लैंड में चार मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रहे हैं । वहीं पाकिस्तान में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलकर कीवी टीम आठ जून को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेलेगी।

अभ्यास मैचों को टी20 का दर्जा हासिल नहीं है लिहाजा टीमें सभी 15 खिलाड़ियों को उतार सकती हैं। वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद और टोबैगो में होने वाला मैच दर्शकों के लिये खुला होगा ।

टिकट राष्ट्रीय क्रिकेट सेंटर पर बने बॉक्स आफिस या टिकट्स डॉट टी20वर्ल्डकप डॉट कॉम से खरीदे जा सकेंगे ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत