
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैक्लीन पार्क मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में मिली जीत से मेहमान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (64 रन) के अर्धशतक से सभी विकेट गंवाकर भारत को 158 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में भारत की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 34.5 ओवर में 156 रन बनाए और डर्कवर्थ लुईस नियमों के मुताबिक भारत को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैंचो की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया के लिए ये जीत बेहद खास रही, क्योंकि नेपियर में मिली इस जीत ने भारतीय टीम का 9 साल का सूखा खत्म कर दिया।
Published: 23 Jan 2019, 4:15 PM IST
भारत की ओर से शिखर धवन ने नाबाद और बेहतरीन पारी खेलते हुए 75 रन तो कप्तान विराट कोहली ने बेशकीमती 45 रन जोड़े। इस स्कोर के साथ की विराट कोहली वनडे में ब्रायन लारा से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। केदार जाधव को एक विकेट हासिल हुआ।
Published: 23 Jan 2019, 4:15 PM IST
इस तरह विदेशी पिचों पर भारत के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत और न्यूजीलैंड ने आखिरी बार जब नेपियर में एक दूसरे के खिलाफ खेला था, तब न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और भारत को ये मैच 24 रन से गंवाना पड़ा था। लेकिन इस बार परिणाम उल्टा रहा।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 23 Jan 2019, 4:15 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Jan 2019, 4:15 PM IST