
भारतीय हॉकी टीम के तकनीकी अधिकारी रबी रोशन का कोरोना के कारण लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 44 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। रोशन ने 2010 से हॉकी अधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और उनका आखिरी काम मार्च में भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप था।
रोशन महाराजा सर बीपी सिंह प्राइज मनी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 2020 और 10वें हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 सहित कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, "अधिकारियों में वह काफी सक्रिय थे। वह हमेशा सीखना चाहते थे। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए