खेल

कोरोना महामारी के चलते भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले सीजन के लिए स्थगित

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉक्ले के हवाले से लिखा है, "हमें उम्मीद है कि हम अगले सीजन भारत और आस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एक विस्तृत कार्यक्रम की अच्छे से मेजबानी कर पाएंगे।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जनवरी 2021 में आस्ट्रेलिया का दौरा करना था, जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। यह दौरा अब स्थगित हो गया है जिसे अब अगले सीजन में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस बात की जानकारी दी। अगले साल न्यूजीलैंड में मार्च और अप्रैल में होने वाले महिला विश्व कप की तैयारी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को अगले सीजन में कराने का फैसला लिया।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉक्ले के हवाले से लिखा है, "हमें उम्मीद है कि हम अगले सीजन भारत और आस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एक विस्तृत कार्यक्रम की अच्छे से मेजबानी कर पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "हमें इन गर्मियों की शुरुआत में भारत के साथ खेलना था, लेकिन महामारी के कारण हमें इसे अगले सीजन के लिए टालना पड़ रहा है।" उन्होंने कहा, "भारतीय महिला टीम की मेजबानी करना शानदार रहेगा जिसने एमसीजी में इसी साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला था।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत