खेल

अहमदबाद टेस्ट में भारतीय टीम की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया, जडेजा का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया ने इस मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया। इसके साथ मेजबान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सकी। मेहमान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 448/5 के स्कोर पर घोषित की। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 125, जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 104 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भारत के खाते में 50 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट झटके, जबकि जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन और खारी पियरे ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में भी पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं लिया। यह टीम महज 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस पारी में एक बार फिर वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 12 रन पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट गंवा दिया। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया।

इस बीच एलिक अथानाजे ने 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाते हुए टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। एलिक के अलावा, जस्टिन ग्रीव्स 25 और जायडेन सील्स 22 रन टीम के खाते में जोड़ सके।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 54 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, थोड़ी देर में इस पर SC में सुनवाई

  • ,
  • CJP को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई, दिल्ली पुलिस ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में और क्या-क्या कहा?

  • ,
  • राष्ट्रपति से आज रात 8 बजे मिलेंगे इंडिया ब्लॉक के सांसद, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की करेंगे मांग, सौंपेंगे ज्ञापन

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना ₹1,500 चढ़ा, चांदी में ₹3,000 से ज्यादा की तेजी, क्या आगे और बढ़ेंगे भाव?

  • ,
  • दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात 9 बजे से होंगे बंद? प्रदर्शन के चलते पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र; देखें स्टेशनों की सूची