भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे टीम में मौका मिला है, जबकि जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, रोहित के अलावा, हार्दिक पांड्या का खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा।
केएल राहुल टेस्ट टीम में भारत के उप-कप्तान होंगे। इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग का जिम्मा ऋषभ पंत के कंधों पर होगा। साईं सुदर्शन, देवदत्त पड्डिकल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश राणा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों के साथ एम सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को इस टीम में स्थान मिला है।
वनडे टीम की बात करें, तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज में मौका दिया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा। अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली वनडे सीरीज में नजर आएंगे। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
Published: undefined
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) को सीजन के आखिरी 2 मैचों से पहले दो झटके लगे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट की वजह से दोनों मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
मुंबई इंडियन्स को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से जबकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।
डिकॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के घरेलू मुकाबले से पहले यह चोट लगी थी।
बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी।
डिकॉक ने मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। उन्होंने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में नाबाद 112 रन बनाए।
उन्होंने अपना पिछला मैच 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला। इसके बाद अभ्यास के दौरान कलाई में गेंद लगने के कारण वह सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए।
Published: undefined
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद आईपीएल की यह टीम स्पष्ट रूप से बदलाव के दौर से गुजर रही है।
गायकवाड़ ने 2024 में सीएसके की कप्तानी संभाली थी और अश्विन ने कहा कि आईपीएल जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में किसी टीम का नेतृत्व करना आसान नहीं है। उन्होंने गायकवाड की कप्तानी को लेकर धैर्य बनाए रखने की भी अपील की।
अश्विन ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी का असर रुतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ा है। टी20 क्रिकेट पहले से ही चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में सीएसके जैसी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों का बोझ उठाना किसी भी खिलाड़ी पर काफी असर डाल सकता है।’’
सीएसके को मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद से पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।
अश्विन ने कहा, ‘‘धोनी का युग समाप्त होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स स्पष्ट रूप से बदलाव के दौर से गुजर रही है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों, प्रशंसकों, हितधारकों और टीम के लिए यह जानना जरूरी है कि नए सिरे से टीम को तैयार करने में समय लगता है।’’
Published: undefined
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट का कहना है कि आईपीएल में टीम का जबर्दस्त फॉर्म उस ‘शिकारी जैसी सोच’ के कारण है जिसकी वजह से पिछली बार खिताब जीतने के बावजूद टीम आत्ममुग्धता से बची रही ।
आरसीबी इस साल प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई जिसके 18 अंक है । अभी उसे एक मैच और खेलना है और वह शीर्ष पर बने रहने की कोशिश में होगी ।
बोबाट ने आरसीबी की पहल ‘लैब्स इंडियन स्पोर्ट समिट’ में चुनिंदा मीडिया से कहा ,‘‘ मैं यह महसूस नहीं करना चाहता मानो हमने माउंट एवरेस्ट फतेह कर लिया हो (पिछले साल खिताब जीतने पर ) । हम चढते रहना चाहते हैं । शिकार जारी रहना चाहिये । हम आपस में इसी तरह बात करते हैं कि शिकारी जैसी सोच बनी रहनी चाहिये ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिए और यहाँ तक कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी, तेजी से खुद को ढालना, अपनी सोच को फिर से सेट करना और यह तय करना कि अब हम आगे किस चीज पर काम करने वाले हैं, यह सचमुच बहुत जरूरी है।’’
इस प्रक्रिया का अहम भाग यह है कि डग आउट में हर तरह के खिलाड़ी हैं । अपार अनुभवी से लेकर पहला कदम रख
Published: undefined
भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ ईशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) 5 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम की मुश्किल पिच पर ईशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने हेनरिन क्लासेन के साथ मिलकर 75 रनों की अहम साझेदारी निभाई, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।
रायडू ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' पर बात करते हुए कहा, "इस पिच पर गेंद फंसकर आ रही थी और गेंद टर्न ले रही थी। मुझे लगता है कि ईशान किशन वो बल्लेबाज रहे, जिन्होंने आगे बढ़कर टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी ली। वह इस सीजन कई मुश्किल पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि ईशान किशन कितने परिवर्तनशील हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अटैक कर सकते हैं और जब हालात अच्छे नहीं होते हैं तो पारी को संभाल भी सकते हैं। वह एक शानदार एसेट हैं।"
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined