खेल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस हुए चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को स्टोइनिस के चोट की रिपोर्ट का बेसबरी से इंतजार होगा। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टोइनिस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल 2021 के यूएई चरण की जबरदस्त शुरुआत की और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हरा कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, लेकिन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के चोटिल होने के चलते डीसी करारा झटका लगा है। कोच रिकी पोंटिंग को स्टोइनिस के चोट की रिपोर्ट का बेसबरी से इंतजार होगा। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टोइनिस को एसआरएच के खिलाफ मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

स्टोइनिस को अपने दूसरे ओवर को करते समय मांसपेशियों में खिचांव आया जिसके चलते उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा। उन्होंने सिर्फ सात गेंदे ही की थी।

स्टोइनिस के चोटिल होने के कारण अब ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को भी चिंता में डाल दिया है क्योंकि अब यहां से टी20 विश्व कप में सिर्फ एक महिना ही रह गया है। स्टोइनिस टी 20 विश्व कम में आस्ट्रेलिया को ट्रॉफी जीतवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी यही चाहेगी की जल्द से जल्द स्टोइनिस ठीक हो कर अगले मैच में वापसी करें ताकि टीम अपनी जीत की अभीयान को जारी रख सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'