
आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का स्टेडियम करेगा। आरसीबी की निगाहें लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। वहीं, जीटी अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखना चाहेगी।
Published: undefined
धर्मशाला का यह मैदान बल्लेबाजी के लिए मददगार रहता है। छोटी बाउंड्री होने के कारण इस ग्राउंड पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। इस सीजन धर्मशाला में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और छह पारियों में से 5 बार टीमों ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 191 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 175 रन रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को धर्मशाला में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Published: undefined
पहले क्वालिफायर मुकाबले में टॉस भी काफी अहम रोल अदा कर सकता है। आईपीएल 2026 में धर्मशाला के मैदान पर 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 2 मुकाबलों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यानी रनों का पीछा करना इस ग्राउंड पर ज्यादा फायदे का सौदा रहा है। ऐसे में पहले क्वालिफायर में टॉस जीतने के बाद कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।
Published: undefined
आरसीबी का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है। टीम आईपीएल में तीन बार पहला क्वालिफायर खेलने उतरी है, जिसमें से आरसीबी को 2 बार जीत नसीब हुई है, तो एक दफा हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2011 में आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार झेलनी पड़ी थी।
Published: undefined
हालांकि, 2016 और फिर 2025 में आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने दो बार पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला है। साल 2022 में जीटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन 2023 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined