खेल

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत में होगा IPL 2022 का आयोजन, दो नई टीमों के जुड़ने से बढ़ेगा रोमांच

आईपीएल 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रैंचाइज़ी होंगी जो लीग से जुड़ेंगी। इसके साथ टी-20 लीग में टीमों की संख्या भी आठ से बढ़कर 10 हो जाएगी।

फोटो: @IPL
फोटो: @IPL 

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण भारत में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि की है।

बीसीसीआई सचिव ने कहा, "मुझे पता है कि आप सभी चेपॉक में चेन्नई का खेल देखने का इंतजार कर रहे हैं। ये पल बहुत दूर नहीं है। आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और दो नई टीमों के शामिल होने के साथ यह पहले से कहीं अधिक रोमांचक होगा।" जय शाह ने आगे कहा, "एक बड़ी नीलामी होने वाली है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नया संयोजन कैसा दिखता हैं।"

आपको बता दें, आईपीएल 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रैंचाइज़ी होंगी जो लीग से जुड़ेंगी। इसके साथ टी-20 लीग में टीमों की संख्या भी आठ से बढ़कर 10 हो जाएगी।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग का 2021 संस्करण भारत में शुरू हुआ था, लेकिन फ्रेंचाइजी के कैम्पों में कई कोरोना मामलों के कारण टूर्नामेंट को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। सीज़न के बाकी बचे मैचों का आयोजन आखिरकार संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर-अक्टूबर में करना पड़ा। इससे पहले IPL 2020 के सभी मैच यूएई में खेले गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति