
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में जेमिमा रोड्रिगेज का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 134 गेंदों में 14 चौकों के साथ 127 रन की नाबाद पारी खेली। जिस खिलाड़ी को कभी विश्व कप 2022 की टीम में शामिल तक नहीं किया गया था, वही खिलाड़ी 2025 विश्व कप में 'नायिका' बनीं, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया।
Published: undefined
भारत को मैच जिताने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज मैदान पर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जेमिमा ने बताया कि जब उन्हें विश्व कप 2022 में मौका नहीं दिया गया, तो वह रात-रातभर रोती थीं, लेकिन ब्रेक लेने के बाद वह फिर से मैदान पर उतरीं। आज इस खिलाड़ी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात देकर विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई है, जहां 2 नवंबर को उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
Published: undefined
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जेमिमा की तारीफ में लिखा, "जीवन की सबसे यादगार पारी। जेमिमा रोड्रिगेज का सहज क्रिकेट देखना शानदार था। वह टीम से अंदर-बाहर होती रहीं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। स्थानीय लड़की डीवाई पाटिल स्टार हैं।"
Published: undefined
वहीं, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "शाबाश जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर, आपने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी और दीप्ति शर्मा, आपने गेंदबाजी से मैच को जीवंत बनाए रखा। तिरंगा इसी तरह लहराते रहो!"
Published: undefined
पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, "भारतीय महिला टीम को शांत और संयमित तरीके से इस लक्ष्य का पीछा करते हुए देखना वाकई सुखद अनुभव था। जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। ऋचा घोष का कैमियो बेहद अहम था।"
Published: undefined
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा, "भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत और महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई। जेमिमा रोड्रिगेज का शानदार शतक और हरमनप्रीत कौर की शानदार नेतृत्व क्षमता और शानदार पारी। यह भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है।"
Published: undefined
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जेमिमा की सराहना करते हुए लिखा, "जेमिमा रोड्रिगेज ने महिला विश्व कप सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्रेष्ठता, संयम और विशुद्ध मुंबईकर के जज्बे का प्रदर्शन, जिसने विश्व मंच पर भारत का नेतृत्व किया।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined