खेल

IPL के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! अक्षर पटेल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली कैपिटल्स ने बताया कि आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह 28 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और उस समय उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। हालांकि दूसरी बार जब उनका टेस्ट हुआ, तो वह उसमें पॉजिटिव पाए गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

दिल्ली कैपिटल्स ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह 28 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और उस समय उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। हालांकि दूसरी बार जब उनका टेस्ट हुआ, तो वह उसमें पॉजिटिव पाए गए हैं।" फ्रेंचाइजी ने आगे कहा, " वह इस समय आइसोलेशन में है। टीम उनके संपर्क में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्वित कर रही है। हम शीघ्र ही उनके ठीक होने की कामना करते हैं।"

आईपीएल 2021 की शुरुआत नौ अप्रैल से होगी और दिल्ली कैपिटल्स को लीग में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। आईपीएल-13 का फाइनल खेल चुकी दिल्ली की टीम इन दिनों मुम्बई में अभ्यासरत है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम