खेल

FIFA: पहले मैच में ही मेसी ने रचा इतिहास, विश्वकप में पहली हैट्रिक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, अल्जीरिया को 3-0 से हराया

केन्सास सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के लिए हैट्रिक लगाने के बाद लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया।

फोटो- FIFA
फोटो- FIFA 

Lionel Messi ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई और अपनी टीम अर्जेंटीना को 3-0 की जीत दिलाई। इस मुकाबले में तीन गोल दागकर मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने कुल गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी, जिसके साथ उन्होंने Miroslav Klose के सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Published: undefined

मेसी ने हैट्रिक लगाकर बनाए कई बड़ी रिकॉर्ड

37 वर्षीय मेसी के लिए यह मुकाबला कई मायनों में खास रहा। उन्होंने यह उपलब्धि अर्जेंटीना के लिए अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की। साथ ही, यह उनके करियर की 11वीं अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक और वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हैट्रिक भी रही।

मिरोस्लाव क्लोस ने 2002 से 2014 के बीच चार वर्ल्ड कप में 24 मैच खेलते हुए 16 गोल किए थे। अब मेसी भी इसी आंकड़े तक पहुंच गए हैं और दोनों संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके अलावा मेसी ने अपने पांचवें वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भी गोल करने का कारनामा किया। ऐसा करने वाले वह Cristiano Ronaldo के बाद केवल दूसरे खिलाड़ी हैं।

Published: undefined

मेसी ने कैसे पूरी की अपनी पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक?

अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में मेसी ने 17वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक यही स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद उन्होंने 60वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।

इसके बाद मेसी ने शानदार व्यक्तिगत कौशल का प्रदर्शन करते हुए अल्जीरियाई रक्षा पंक्ति को भेद दिया और तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार जीत के साथ की।

Published: undefined

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16

लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*

रोनाल्डो ब्राजील 15

किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14

गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14

जस्ट फोंटेन फ्रांस 13

पेले ब्राजील 12

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined