खेल

सेना की ड्यूटी समाप्त कर वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी, इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं टेस्ट सीरीज

दो महीने के लिए क्रिकट से दूर रहते हुए धोनी ने कुछ समय जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। करीब दो हफ़्तों तक आर्मी के लोगों के साथ समय बिताने के बाद धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस लौट आए हैं। धोनी फिलहाल, अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं।

उन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर ना जाने का फैलसा किया था। दो महीने के लिए क्रिकट से दूर रहते हुए धोनी ने कुछ समय जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। करीब दो हफ़्तों तक आर्मी के लोगों के साथ समय बिताने के बाद धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की।

Published: undefined

धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था और उन्होने पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई।

वह बाद में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। बास्केट बॉल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए धोनी की तस्वीर ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी की गई थी।

Published: undefined

उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने विकेटकीपर-बल्लेबाजी की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी के वापसी की उम्मीद है।

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी जा चुकी है। वर्ल्ड कप 2019 के कई मैचों में धीमी गति से खेलने के लिए धोनी को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था, जिसके बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लेकर सेना के साथ रहकर देश सेवा का फैसला किया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया