खेल

तनाव का असर! पाक-अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज टली, दोनों देशों ने आपसी सहमति से लिया फैसला

पीसीबी ने बयान जारी कर कहा, "एसीबी ने सोमवार की शाम पीसीबी से संपर्क किया और काबुल में फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने, श्रीलंका में कोरोना के मामले बढ़ने, उनके खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य और ब्रॉडकास्ट उपकरणों के अनुपलब्ध होने का हवाला देकर इस सीरीज को 2022 तक के लिए स्थगित करने की अपील की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अगले महीने श्रीलंका में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2022 में कराने पर सहमत हुए हैं। इस वनडे सीरीज को एक से आठ सितंबर तक हम्बंटोटा में होना था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बयान जारी कर कहा, "एसीबी ने सोमवार की शाम पीसीबी से संपर्क किया और काबुल में फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने, श्रीलंका में कोरोना के मामले बढ़ने, उनके खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य और ब्रॉडकास्ट उपकरणों के अनुपलब्ध होने का हवाला देकर इस सीरीज को 2022 तक के लिए स्थगित करने की अपील की।"

पीसीबी के निदेशक इंटरनेशनल जाकिर खान ने कहा, "हम एसीबी के साथ मिलकर इस सीरीज को कराने पर करीब से काम रहे थे और पहली बार दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज को लेकर उत्सुक थे। लेकिन हम उनकी चुनौतियों को बखूबी समझते हैं और इस सीरीज को 2022 तक के लिए टालने पर सहमत हुए हैं।"

हाल ही में अजिजुल्लाह फजली को एसीबी का नया चैयरमैन बनाया गया था। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां क्रिकेट में यह पहला बड़ा बदलाव हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: यूपी के उन्नाव में उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

  • ,
  • एशिया की सबसे बड़ी अश्वनाल झील की बिगड़ती स्थिति को लेकर एनजीटी का मोदी सरकार को नोटिस, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रों पर ‘पुलिस की ज्यादती’ को लेकर संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष, पीएम मोदी से माफी की मांग पर रहेगा जोर

  • ,
  • बेहद केंद्रीकृत और गैर-जवाबदेह राज व्यवस्था के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलन हमारी साझी विरासत के रखवाले

  • ,
  • मुंबई की तिरंगा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया, छात्रों ने लिखा स्वर्णिम अध्याय