खेल

ODI World Cup 2023 के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारतीय टीम, इस दिग्गज को दी जगह

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को बैकअप ओपनर के रूप में चुना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वनडे विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को बैकअप ओपनर के रूप में चुना है।

भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के साथ भिड़ेंगे, जिसका पहला मैच ब्रिजटाउन, बारबाडोस में गुरुवार, 27 जुलाई को खेला जाएगा। धवन, जिन्होंने दिसंबर 2022 से भारत के लिए कोई खेल नहीं खेला है, श्रृंखला के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

जियो सिनेमा पर एक चर्चा के दौरान, जाफर से विश्व कप 2023 के लिए अपनी भारतीय टीम चुनने के लिए कहा गया। उन्होंने रोहित शर्मा, शुबमन गिल और शिखर धवन को अपने तीन सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना। जाफर ने कहा कि “मेरे तीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुबमन गिल और शिखर धवन होंगे। भले ही शिखर धवन को नहीं चुना जाएगा, लेकिन मैं उन्हें बैकअप ओपनर के रूप में रखूंगा। भले ही वह शुरुआत में नहीं खेलते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”

वसीम जाफर ने आगे कहा है कि “इसके बाद जाहिर तौर पर विराट कोहली नंबर 3 पर होंगे। श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर, केएल राहुल नंबर 5 पर और हार्दिक पंड्या नंबर 6 पर होंगे। रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव एकादश में मेरे तीन स्पिनर होंगे।’ जाफर के मुताबिक हार्दिक पांड्या टीम को अच्छा संतुलन देते हैं। उन्होंने पांड्या को लेकर कहा है कि “भले ही वह 10 ओवर न फेंके और सात-आठ ओवर फेंके, यह मेरे लिए काफी है।’

एकादश में अपने दो विशेषज्ञ सीमरों के रूप में जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम लेते हुए, वसीम जाफर ने बताया कि यह महत्वपूर्ण होगा कि हार्दिक पंड्या अच्छी संख्या में ओवर फेंकने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हों।

उन्होंने कहा कि “मेरी एकादश में, मेरे पास जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी होंगे। मेरे लिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करें क्योंकि विश्व कप भारत में है। भले ही वह 10 ओवर न फेंकें और सात-आठ ओवर डालें, यह मेरे लिए काफी है।” जाफर ने बैकअप के रुप में संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी है।

जाफर की टीम इस प्रकार -

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार