खेल

पैरालम्पिक: भावना महिला टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, ब्रिटेन की मेगन शाकेलेटोन को दी शिकस्त

भावना जिन्हें बुधवार को ओपनिंग मैच में उच्च रैंकिंग की चीन की झोउ यिंग के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, उन्होंने मेगन के खिलाफ मजबूती से वापसी की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत की भावनाबेन पटेल टोक्यो में चल रहे पैरालम्पिक में महिला टेबल टेनिस क्लास-4 इवेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। भावना ने गुरूवार को ग्रुप ए के प्रारंभिक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शाकेलेटोन को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 11-7, 9-11, 17-15, 13-11 से हराया।

भावना जिन्हें बुधवार को ओपनिंग मैच में उच्च रैंकिंग की चीन की झोउ यिंग के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, उन्होंने मेगन के खिलाफ मजबूती से वापसी की।

भावना ने पहला गेम आसानी से जीता लेकिन उन्हें दूसरे गेम में मेगन ने पछाड़ा। हालांकि, भावना ने अगले दो गेम अपने नाम कर जीत हासिल की।

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद भावना ने ब्रिटिश खिलाड़ी को हराने के साथ ही मेडल राउंड में जाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती