खेल

Paris Olympics: स्कीट मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में चीन से हारे अनंत-महेश्वरी, बैडमिंटन में भी लक्ष्य कांस्य पदक से चूके

एक ओर जहां स्कीट मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में चीन से भारतीय जोड़ी अनंत-महेश्वरी को हार का सामना करना पड़ा वहीं, बैडमिंटन में भी लक्ष्य कांस्य पदक से चूके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी में माहेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका की जोड़ी पदक से चूक गई। वही बैडमिंटन में भी लक्ष्य सेन कांस्य पदक से चूके हैं। स्कीट मिश्रित टीम की बात करें तो कांस्य पदक मुकाबले में चीन के जियांग यितिंग और एलयू जियानलिन की जोड़ी ने भारत की जोड़ी को 44-43 से हरा दिया। इस मैच में भारत के निशानेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन नजदीकी अंतर से पदक से पिछड़ गए।

वहीं पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में एक और पदक आते रह गया। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन को मलयेशियाई खिलाड़ी ने हराया है। कांस्य पदक के मैच में लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है। पहला गेम भारतीय शटलर ने 21-13 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे गेम में एक वक्त लक्ष्य ने 8-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, इसके बाद मलयेशियाई खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और 11-8 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम किया। इसके बाद तो तीसरे और निर्णयाक गेम में ली जिया पूरी तरह हावी रहे और 21-11 से अपने नाम किया। साथ ही मैच के साथ-साथ कांस्य पदक भी अपने नाम किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत