खेल

पेरिस ओलंपिक: भारत के लिए बुरी खबर! हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास पर लगा एक मैच का प्रतिबंध, सेमीफाइनल मैच से हुए बाहर

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने आधिकारिक बयान ने कहा कि भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच चार अगस्त को खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर है। भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख डिफेंडर अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में रेड कार्ड मिलने के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है और वह जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को होने वाले ओलंपिक सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।

इसका मतलब है कि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए भारत के केवल 15 खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे जो आठ बार के ओलंपिक चैंपियन के लिए करारा झटका है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आधिकारिक बयान ने कहा, "भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच चार अगस्त को खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था।"

बयान के अनुसार, "निलंबन का असर मैच नंबर 35 (जर्मनी के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच) पर पड़ेगा, जिसमें अमित रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारत केवल 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ खेलेगा।"

रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में अंतिम हूटर बजने से लगभग 40 मिनट पहले मैदान से बाहर भेज दिया गया था क्योंकि उनकी स्टिक अनजाने में एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर लग गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी

  • ,
  • वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग